Site icon BCSPortal.com

Aapki Beti Humari Beti Yojana 2024:हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना

Aapki Beti Humari Beti Yojana

Aapki Beti Humari Beti Yojana:- हरियाणा गवर्नमेंट के द्वारा लगातार लड़कियों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साल 2015 से ही सरकार के द्वारा बेटियों की माता को आर्थिक सहायता देने के लिए आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को चलाया जा रहा है और अभी तक इस योजना के माध्यम से कई लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी दी जा चुकी है। जैसा कि आप जानते हैं कि, हरियाणा राज्य में लड़कों के मुकाबले में लड़कियों की संख्या कम है, परंतु इस योजना की वजह से धीरे-धीरे हरियाणा राज्य में प्रति 1000 पुरुषों पर लड़कियों की संख्या भी बढ़ रही है। इस प्रकार से यदि आप एक गर्भवती महिला है और योजना का फायदा लेना चाहती है, तो आइए आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि “आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है” और “आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन कैसे करें।”

हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना (Aapki Beti Humari Beti Yojana Haryana 2024)

योजना का नाम आपकी बेटी हमारी बेटी योजना
कब चालू हुई 2015
किसने शुरू की तत्कालीन मुख्यमंत्री ने
लाभार्थी गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य बेटी पैदा होने पर आर्थिक सहायता देना
आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 0172 256 0349

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को हरियाणा सरकार ने बेटियों ने लिए शुरू किया है. इस योजना के अंतर्गत बेटी के पैदा होने के समय ₹21000 की राशि गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। इस योजना की वजह से अब हरियाणा जैसे राज्य में लोग बेटी को बोझ नहीं समझ रहे हैं और उनका स्वागत घर की लक्ष्मी के तौर पर कर रहे हैं।

Aapki Beti Hamari Beti Yojana Kab Shuru Hui

बेटियों के भविष्य के कल्याण के लिए और बेटियों के उत्थान के लिए हरियाणा गवर्नमेंट ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना को शुरू कर दिया है। हालांकि इस योजना को साल 2015 में ही शुरू कर दिया गया था। अगर आप अपनी बेटी के लिए ₹21000 की आर्थिक सहायता चाहते हैं, तो आपको इस योजना में अवश्य ही पंजीकरण करवाना चाहिए।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य

गवर्नमेंट के द्वारा इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है, ताकि हरियाणा जैसे राज्यों में बेटियों की पैदा होने की दर में बढ़ोतरी हो और लोग बेटियों को गर्भ में ही खत्म ना कर दें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़का और लड़की में समानता लाने का भी है। क्योंकि हरियाणा जैसे राज्य में अक्सर रूढ़ीवादी सोच के लोग परिवार में अगर बेटियां पैदा होती हैं तो उनकी हत्या कर देते हैं जिसे कि भ्रूण हत्या कहा जाता है या फिर बेटियों को पैदा होने के बाद उनके द्वारा मार दिया जाता है, परंतु अब जब हरियाणा राज्य में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना चल रही है और योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, तो लोग बेटियों को पालने के बारे में सोचेंगे।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लाभ

Aapki Beti Hamari Beti Yojana Eligibility

Aapki Beti Hamari Beti Yojana Documents

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना आधिकारिक वेबसाइट

यदि आप आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के बारे में और भी ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो आप आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको योजना के बारे में और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सकती है।

Aapki Beti Hamari Beti Yojana Application Form pdf Download

योजना का पीडीएफ फार्म डाउनलोड करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद स्कीम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद स्कीम फॉर चिल्ड्रन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद योजना का एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर आएगा, उस पर क्लिक करके आप योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

Aapki Beti Hamari Beti Yojana Online Apply Haryana

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑफलाइन आवेदन

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद स्कीम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद स्कीम फॉर चिल्ड्रन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको आपकी बेटी हमारी बेटी योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और इसे सही प्रकार से भरकर आपको नजदीकी आंगनवाड़ी सेंटर में ले जाकर जमा करना होता है। वहां से वेरिफिकेशन हो जाने के बाद योजना का पैसा आपको प्राप्त हो जाता है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना स्टेटस चेक

बताना चाहते हैं कि, अभी सरकार के द्वारा इस योजना में अपने आवेदन के स्टेटस को चेक कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में कोई भी प्रक्रिया जारी नहीं की गई है। जैसे ही प्रक्रिया जारी होती है, वैसे ही प्रक्रिया को इसी आर्टिकल में शामिल किया जाएगा, ताकि आप घर बैठे योजना में एप्लीकेशन के स्टेटस को चेक कर सके।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से संबंधित ताजा खबर

बताना चाहते हैं कि सरकार के द्वारा कहा गया है कि योजना का फायदा हरियाणा के निवासियों को मिलेगा और ऐसी ही बेटियों को योजना का फायदा मिलेगा, जिनका जन्म 22 जनवरी 2015 को या फिर उसके बाद हुआ है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

0172 256 0349

HOME PAGE:- CLICK HERE

OFFICIAL WEBSITE:- CLICK HERE

‌FAQ

Q : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : 0172 256 0349

Q : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans : wcdhry.gov.in

Q : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना कौन से राज्य में चल रही है?

An : हरियाणा

Q : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिल रही है?

Ans : 21000

Q : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना किसके लिए चालू की गई है?

Ans : गर्भवती महिलाओं के लिए

Exit mobile version