Haryana Saral Portal In Hindi (हरियाणा सरल पोर्टल)

हरियाणा सरल पोर्टल (Haryana Saral Portal)

Login | Registration at saralharyana.gov.in

Haryana Saral Portal 2023: हरियाणा सरकार नागरिकों की मदद करने के लिए बार-  बार विभिन्न योजनाओं को  जारी करती रहती है। हरियाणा सरकार ने इस बार Saral Portal Haryana बनाया है, जो सभी सरकारी सुविधाओं और  योजनाओं को एक जगह पर लाता है। हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगों को बहुत सी सरकारी  योजनाओं और सुविधाओं से आसानी से लाभ मिलेगा। Saralharyana.gov.in इसकी आधिकारिक वेबसाइट है।    Haryana Saral Portal के फायदे, सुविधाएं और पात्रता के बारे में हमारे इस लेख से आसानी से जान सकते हैं।

हरियाणा सरल पोर्टल 2023  (Haryana Saral Portal 2023)

Haryana सरकार द्वारा शुरू किए गए Saral Portal एक बहुत महत्वपूर्ण होटल है जो हरियाणा राज्य के लोगों को घर बैठे  380+ सेवाओं का लाभ देता है। Haryana Saral Portal  पर उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए  नागरिकों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल को शुरू किया है ताकि राज्यवासी घर  बैठे विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और इन योजनाओं से लाभ उठा सकें।

सरल पोर्टल हरियाणा की मुख्य विशेषताएं (Highlights of Saral Portal Haryana)

पोर्टल का नाम

(Portal Name)

सरल पोर्टल

(Saral Portal)

द्वारा शुरू किया

(Launched by)

हरियाणा सरकार

(Haryana Government)

पोर्टल का उद्देश्य

(Portal Objective)

सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाना

(Digitalizing all government departments)

पोर्टल के लाभार्थी

(Portal Beneficiary)

राज्य के लोग

(People of the state)

पोर्टल का साल

(Portal Year)

2023
आधिकारिक वेबसाइट

(Official Website)

https://saralharyana.gov.in/ 

हरियाणा सरल पोर्टल के फायदे  (Benefits of Haryana Saral Portal)

  • हरियाणाके लोग राज्य की सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ इस सरल ऑनलाइन पोर्टल से कभी भी उठा  सकते हैं।
  • इसछोटे से पोर्टल पर एप्लीकेशन की वर्तमान स्थिति और सेवाओं और योजनाओं का लाइव ट्रैकिंग भी शामिल है।
  • यहसुविधा राज्य सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता लाएगी।
  • इसपोर्टल पर किसी भी योजना के लिए आवेदन करके आसानी से लाभ उठा सकते हैं।
  • इसपोर्टल पर राज्य सरकार की योजना के सभी विवरणों को देखना आसान है।

हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य (Objective of Haryana Saral Portal)

राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाने के लिए इस सरल पोर्टल को शुरू किया है। राज्य के नागरिकों को डिजिटल रूप से सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ देना डिजिटल इंडिया के कागज रहित और कैशलेस सेवा/योजना डिलीवरी के मॉडल को यह अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya SARAL Portal Digital India) आगे बढ़ाता है।इस सरल हरियाणा पोर्टल से सरकार और राज्य के लोगों के बीच पारदर्शिता लाना है। यह ऑनलाइन सेवा वेब पोर्टल निश्चित रूप से आवेदन की मंजूरी के समय को कम करेगा और राज्य के नागरिको को अधिक पहुंच देगा।

सरल पोर्टल पर योजना तथा सेवाएं की सूची (List of schemes and services on Saral Portal)

राज्य में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली योजना तथा सेवाएं नीचे दिए गए पोर्टल के लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं:-

https://status.saralharyana.nic.in/Reports/Statusofschemesandservices.aspx 

पोर्टल के लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपको पोर्टल का होमपेज कुछ इस प्रकार दिखाई पड़ेगा:-

Saral Portal Haryana में लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (Process to login/register in Saral Portal Haryana)

राज्य के इच्छुक लाभार्थी Haryana Saral Portal पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:

Step 1: पहले आपको Official Website पर जाना होगा।

Step 2: Official Website पर जाने के बाद आपको होम पेज दिखाई देगा।

Step 3: आप इस होम पेज पर लॉगिन फॉर्म देखेंगे। आप इस लॉगिन फॉर्म में “New user ? Register   here” का ऑप्शन देखेंगे, जो नीचे दिखाई देगा।

Step 4: इस विकल्प पर क्लिक करें | इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर अगला पेज खुल जाएगा।  इस पेज पर आपको पंजीकृत फार्म दिखाई देगा।

Step 5: फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी, जैसे पूरा नाम“, “इमेल आईडी“, “मोबाइल नंबर“, “पासवर्ड“,   “राज्य आदि भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 6: आपको Successful Registration के बाद Login करना होगा। आपको Login करने के लिए वापस Home Page  पर जाना होगा।

Step 7: आपको लॉगिन फॉर्म में उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरना होगा,   फिर SUBMIT बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 8: लॉगिन करने के बाद सेवा अनुभाग पर क्लिक करें।विभाग में आवश्यक सेवाओं को चुनें,  फिर आवेदन पर क्लिक करें।

 

 

 

 

 

Leave a Comment