Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana:- बेटियों के कल्याण के लिए देश के अलग-अलग राज्यों की स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती रहती है और नई योजनाओं को भी समय-समय पर लाया जाता रहता है। हिमाचल प्रदेश में भी हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल नाम की योजना लंबे समय से चलाई जा रही है।
इस योजना का फायदा बेटियों को दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से गवर्नमेंट के द्वारा बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं की “बेटी है अनमोल योजना क्या है” और “हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना में आवेदन कैसे करें।
बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023)
योजना का नाम: | बेटी है अनमोल योजना |
राज्य: | हिमाचल प्रदेश |
किसने शुरू की: | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने |
लाभार्थी: | हिमाचल प्रदेश की बेटियां |
उद्देश्य: | बेटियों को आर्थिक सहायता देना |
आधिकारिक वेबसाइट: | http://edistrict.hp.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर: | 18001808076 |
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना का उद्देश्य (Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Objectives)
योजना के उद्देश्य के बारे में बात करें, तो इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है, ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और अपने सपनों की मंजिल को प्राप्त कर सके। इस योजना के माध्यम से बेटियों को जो आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, उससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि, बेटियां अपनी पढ़ाई बीच में ही ना छोड़े, साथ ही बेटियों को लेकर के लोगों के मन में जो नकारात्मक सोच है, उसमें भी बदलाव आए, यही इस योजना का उद्देश्य है।
बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश के लाभ/विशेषताएं (Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Features/ Benefits)
- बेटियों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार ने इस योजना को समस्त हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया है।
- योजना के अंतर्गत बेटियों को जो आर्थिक सहायता दी जाएगी, उस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल वह अपनी एजुकेशन के लिए कर सकेंगी।
- सरकार ने कहा है कि, बेटी के पैदा होने के पश्चात ₹10000 की छात्रवृत्ति या तो पोस्ट ऑफिस में उसके नाम से जमा की जाएगी या फिर उसके नाम से बैंक अकाउंट ओपन करवा कर उसमें पैसा डाला जाएगा।
- सरकार ने आगे कहा है कि, पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक ₹300 से लेकर ₹1200 तक की आर्थिक सहायता भी किताबों की और यूनिफॉर्म की खरीदारी करने के लिए दी जाएगी।
- 12वीं क्लास पास करने के बाद यदि बेटी ग्रेजुएशन के प्रोग्राम में एडमिशन लेती है, तो उसे ₹5000 की और भी सहायता दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत सरकार ने ऐलान किया है कि, एक परिवार की दो बेटियों को ही योजना का फायदा मिलेगा।
- योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को अपनाया गया है।
- अभी तक तकरीबन 98, 193 लाभार्थियो को योजना का फायदा प्रदान किया जा चुका है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Eligibility
- हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासियों को योजना का फायदा मिलेगा।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले को योजना का फायदा दिया जाएगा।
- एक परिवार की दो बेटियों को ही योजना का फायदा मिलेगा।
बेटी है अनमोल योजना हेतु दस्तावेज (Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Documents)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक कॉपी
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल के हेड मास्टर के द्वारा प्रदान किया हुआ लेटर
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Official Website
हमने आपको इस आर्टिकल में योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। इसके बावजूद योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका लिंक http://edistrict.hp.gov.in./ है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana PDF FORM
यदि आप इस योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है और पीडीएफ फॉर्म सर्च करना है। अगर पीडीएफ फॉर्म अवेलेबल होगा, तो आपको उसे डाउनलोड कर लेना है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Online Registration
1: योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हिमाचल ई डिस्टिक की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। इसके पश्चात बेटी है अनमोल योजना के लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद साइन अप वाले लिंक पर क्लिक करें।
2: अब स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा। इसमें मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
3: जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
4: अब आपको लॉगिन टू अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करना है।
5: अब आपकी स्क्रीन पर लोगिन फॉर्म ओपन होकर आएगा। इसमें सभी जानकारी को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6: अब एक बार फिर से स्क्रीन पर बैटी है अनमोल योजना का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाता है। इसमें भी सभी जानकारी को दर्ज कर देना है और आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी को अपलोड कर देना है और सबसे आखरी में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana Helpline Number
18001808076
HOME PAGE:- CLICK HERE
OFFICIAL WEBSITE:- CLICK HERE
FAQ:
Q: बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश में कब शुरू हुई थी?
ANS: पहली बार इस योजना का शुभारंभ साल 2010 में जुलाई के महीने में किया गया था।
Q: बेटी है अनमोल योजना कब शुरू हुई?
ANS: बेटी है अनमोल योजना साल 2010 में शुरू हुई थी।
Q: बेटी है अनमोल योजना का फायदा किसे मिलेगा?
ANS: हिमाचल प्रदेश के सभी जाति और धर्म की पात्र बेटियों को योजना का फायदा मिलेगा।
Q: एक परिवार की कितनी बेटियों को योजना का फायदा प्राप्त होगा?
ANS: एक परिवार की दो बेटियों को योजना का फायदा मिलेगा।