Jaivik Kheti Portal 2024 फसल की जानकारी,ऑनलाइन आवेदन,प्रमुख विशेषताऐं

Jaivik Kheti Portal :आज के इस दौर में जैसा कि आप सभी जानते हैं ऑर्गेनिक खेती या जैविक खेती को काफी प्रमोट किया जा रहा है। भारत सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रही है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने जैविक खेती पोर्टल लॉन्च किया है किसके माध्यम से ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको जैविक खेती पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि आवेदन कैसे करना है, इस पोर्टल का लाभ क्या है, उद्देश्य, विभिन्न विशेषताएं, रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स, Eligibility से संबंधित जानकारी आपको प्राप्त करेंगे।

About Jaivik Kheti Portal 

भारत सरकार के द्वारा Jaivik Kheti Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पाद को बेचने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल पर जैविक खेती से संबंधित सभी सामग्री भी शामिल है जैसे की सर्वोत्तम कृषि पद्धति।इस पोर्टल के माध्यम से ग्राहक दाल फल सब्जियां अनाज आदि चीज खरीद सकते हैं खरीददारों को जैविक उत्पाद चीज बहुत कम कीमतों को इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती करने वाले किसान डायरेक्ट खरीददार को अपनी फसल बेच सकेंगे।

Objective Of Jaivik Kheti Portal

जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को डायरेक्ट ऑनलाइन के जरिए कंज्यूमर तक बेच सकेंगे। जिससे कि उनको फसल का सही दाम मिलेगा। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इस पोर्टल पर जैविक खेती से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां उपलब्ध है जिससे कि जैविक खेती करने वाले किसानों को जागरूक बनाया जा सकेगा।

Overview of Jaivik Kheti Portal 2023

नाम जैविक खेती पोर्टल 2023
किसके द्वारा शुरू की गई भारत सरकार द्वारा
वर्ष 2023
उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए
लाभार्थी भारत के किसा
श्रेणी Central Govt Scheme
आवेदन करने का प्रकार Online
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jaivikkheti.in/

Features & Benefits Of Jaivik Kheti Portal

1.जैविक पोर्टल विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एमएसटीसी के साथ कृषि विभाग, कृषि मंत्रालय की एक अनूठी पहल है । यह जैविक किसानों को अपनी जैविक उपज बेचने और जैविक खेती एवं इसके लाभों को बढ़ावा देने के लिए वन स्टॉप सलूशन है।

2.जैविक खेती पोर्टल एक ई-कॉमर्स पोर्टल के साथ-साथ एक ज्ञान मंच भी है। पोर्टल के नॉलेज रिपॉजिटरी सेक्शन में जैविक खेती को सुविधाजनक बनाने और बढ़ावा देने के लिए केस स्टडी, वीडियो, और सर्वश्रेष्ठ खेती के तरीके, सफलता की कहानियां और जैविक खेती से संबंधित अन्य सामग्री शामिल हैं। पोर्टल का ई-नीलामी सेक्शन अनाज, दालों, फलों और सब्जियों को समेकित कर जैविक उत्पादों की संपूर्ण श्रृंखला प्रस्तुत करता है।

3.खरीदार अब बहुत कम कीमतों पर पोर्टल के माध्यम से अपने दरवाजे पर जैविक उत्पादों का लाभ उठा सकते हैं। जैविक किसान इन सर्वोत्तम जैविक उत्पादों का उत्पादन करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उन्हें बाजार की तुलना में बहुत कम कीमतों पर फार्म गेट के साथ-साथ डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराते हैं।

4.यह पोर्टल जैविक खेती के सर्वांगीण विकास और संवर्धन के लिए क्षेत्रीय परिषदों, स्थानीय समूहों, व्यक्तिगत किसानों, खरीदारों, सरकारी एजेंसियों और इनपुट आपूर्तिकर्ताओं जैसे विभिन्न हितधारकों को जोड़ता है।

5.इस पोर्टल के माध्यम से हम किसानों को अपने उत्पादों के सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने में मदद करने के लिए फॉरवर्ड नीलामी, प्राईस- क्वान्टिटी बिडिंग, बुक बिल्डिंग और रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न प्राईस डिस्कवरी मेकनिज़म्ज़ प्रदान करते हैं।

How To Registered As Buyer In Jaivik Kheti Portal

  • सबसे पहले, आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

https://www.jaivikkheti.in/

Jaivik Kheti Portal 

  • अब जब आप साइट खोलेंगे तो आपको होम पेज दिखेगा।
  • होम पेज पर आपको “क्रेता” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको “क्रेता पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Jaivik Kheti Portal 

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा.

Jaivik Kheti Portal 

  • इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यह आपको अपना खरीदार पंजीकरण पूरा करने की अनुमति देगा।

How To Registered As Seller Jaivik Kheti Portal

  • सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मुख्य पृष्ठ वहां प्रदर्शित होगा।

Jaivik Kheti Portal 

  • इसके बाद आपको सेलर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Jaivik Kheti Portal 

  • अगले चरण में आपको विक्रेता के रूप में पंजीकरण करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद स्क्रीन पर निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:
    निजी किसान
    स्थानीय समूह
    योजक/प्रोसेसर
    – इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा.

Jaivik Kheti Portal 

  • इसके बाद, आपको इस पृष्ठ पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें आपका लाइसेंस, सदस्य कोड, पंजीकरण संख्या और कलेक्टर कोड शामिल है।

Jaivik Kheti Portal 

  • इसके बाद आपको “Send” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यह आपको जैविक खेती पोर्टल पर एक विक्रेता के रूप में पंजीकरण करने की अनुमति देता है।

How To acess E- bazaar Jaivik Kheti Portal

  • सबसे पहले आपको जैविक खेती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने मुख्य पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको “E- bazaar” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Jaivik Kheti Portal 

  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.

Jaivik Kheti Portal 

  • इस पेज पर आप सभी पौधों के बारे में जानकारी देख सकते हैं और जैविक पौधे खरीद सकते हैं।

 

Leave a Comment