Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025:मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana:-बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानो को बोरिंग और मोटर पंप सेट स्थापित करने के लिए सब्सिडी दी जाती है।  अगर आप भी बिहार के किसान है और आपके खेत में सिचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं है तो आप जल्द से जल्द मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना 2025 में आवेदन करके अपने खेत में बोरिंग या मोटर पंप सेट लगवा ले।

क्युकी इस योजना इस साल की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे की आवेदन कैसे करे? तो आपको बिलकुल भी सोचने की ज़रुत नहीं है। क्युकी इस लेख में निचे आवेदन से जुडी सभी आवश्यक जानकारी दी हुई है।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana(About)

लघु जल संसाधन विभाग बिहार द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा किसानों को बोरिंग और मोटर पंप सेट के लिए सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी पात्र किसानो को उनकी  श्रेणी के आधार पर दी जाती है। सरकार यह योजना इसलिए चला रही है ताकि किसनो को खेती करते समय आने वाली पानी की समस्या से ना जूझना पड़े और राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जिससे किसानो के समय और पैसो दोनों बचते है। किसान निजी नलकूप पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

बिहार सरकार का Bihar Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana को शुरू करने का कदम बहुत ही सही साबित हो रहा है। क्योंकि इसके जरिए राज्य के वह किसान भाई जोअपने खेत में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने में असमर्थ थे। अब वह खुद का बोरिंग और मोटर पंप लगवा रहे है, जो राज्य के किसानो और  कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत अच्छी बात है।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana(Objectives)

बिहार सरकार का मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना 2025 को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा प्रदान करना है और राज्य में कृषि को बढ़ावा देना है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि कुछ किसान भाई निजी नलकूप और मोटर पंप लगवाने के लिए वित्तीय रूप से सक्षम नहीं होते हैं। जिसके कारण उन्हें सिंचाई  करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब किसान भाई Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana के जरिए सब्सिडी प्राप्त करके कम पैसों में मोटर पंप और निजी नलकूप लगवा सकेंगे।  जिससे उन्हें कृषि करने में आसानी होगी और साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana(Main Points)

योजना का नाम Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana
योजना का प्रकार बिहार राज्य सरकारी योजना
उद्देश्य बोरिंग और मोटर पंप सेट स्थापित करने के लिए सब्सिडी देना
लाभार्थी बिहार के किसान भाई
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://mwrd.bihar.gov.in/mnny/

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana(Benefits)

नलकूप (बोरिंगके लिए अनुदान

इस योजना का लाभ 15 से 70 मीटर गहराई तक के बोरिंग पर मिलेगा। किसान को प्रति मीटर के हिसाब से अनुदान मिलेगा जो किसानों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है जो निचे टैबल में बताया गया है।

आइटम सामान्य वर्ग पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग
बोरिंग प्रति मीटर (15-70 मीटर) ₹600 ₹840 ₹960

मोटर पंप के लिए अनुदान

सरकार द्वारा 2HP से लेकर 5HP तक के मोटर पंप पर अनुदान दिया जाएगा। जो किसानो को उनकी श्रेणी के आधार पर दिया जायेगा। जिसका विवरण नीचे टेबल में है |

आइटम सामान्यवर्ग पिछड़ा/अतिपिछड़ावर्ग अनुसूचितजाति/जनजातिवर्ग
2 HP मोटर पंप ₹10,000 ₹14,000 ₹16,000
3 HP मोटर पंप ₹12,500 ₹17,500 ₹20,000
5 HP मोटर पंप ₹15,000 ₹21,000 ₹24,000

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना(Conditions)

  • 4-6 इंच व्यास के निजी नलकूपो (15 से 70 मीटर गहराई तक) के लिए अनुदान का प्रावधान है।
  • किसान को केवल 2-5 HP के मोटर पंप सेट पर अनुदान दिया जायेगा।
  • अनुदान का भुगतान दो चरणों में DBT के माध्यम से किया जाएगा।
  • कृषि योग्य भूमि वाले किसानो को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा
  • एक किसान सिर्फ एक ही बार इस योजना का लाभ उठा सकता है।
  • अतिदोहित और संकटग्रस्त क्षेत्रों में इस योजना को लागू नहीं किया गया है जैसा कि केंद्रीय भू-जल बोर्ड ने चिन्हित किया है।

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना(Documents)

  • आधार कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • भू-धारकता प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • निजी नलकूप स्थल का फोटो।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025 में आवेदन कैसे करे

जो भी इच्छुक किसान इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। क्युकी आवेदन करने की प्रक्रिया हमने नीचे बहुत ही आसान भाषा में बता रखी है।  जिसे फॉलो करके आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है।

  • किसान भाई को सबसे पहले मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • उसके बाद वेबसाइट  के होम पेज पर “आवेदन”का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करके आवेदन करे पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा। जिसपर आवेदन फॉर्म होगा।
  • यहाँ आपको आपसे मांगी गयी सभी जानकरी को दर्ज करना है
  • उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • अब आवेदन फॉर्म को दोबारा चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है
  • इस तरह आप Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025 Apply Online कर सकते हो।

HOME PAGE:- CLICK HERE

OFFICIAL WEBSITE:- CLICK HERE

 

 

Leave a Comment